होम सांसद शाहजहांपुर ने मास्क बांटे और कुछ सुझाव दिए

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 16, 2020 09:47 PM

सांसद शाहजहांपुर ने मास्क बांटे और कुछ सुझाव दिए

सांसद शाहजहांपुर ने मास्क बांटे और कुछ सुझाव दिए

सांसद शाहजहांपुर ने मास्क बांटे और कुछ सुझाव दिए
शाहजहांपुर - यूपी के शाहजहांपुर जिले से सांसद अरुण कुमार सागर ने लोकसभा की तिलहर विधानसभा में सोशल डिस्टेंस बनाए हुए जनता के बीच में मास्क बांटे और जनता को मास्क पहनने के लिए जागरूक करते हुए समझाया कि कोविड-19 का प्रसार रोकने के लिए मास्क का उपयोग अति आवश्यक है, खासकर जब लोग घर से बाहर निकलें। मास्क किसी भी तरह का हो सकता है। रुमाल, गमछा या घर में बना हुआ मास्क से चेहरा एवं मुंह ढकने पर बचाव किया जा सकता है। संसद ने आगे कहा किआप सभी लोगों को सख्ती के साथ लॉकडॉन का पालन करना है और घर के अन्दर ही रहना है,घर के अन्दर रह कर ही आप सभी लोग कोरोना जैसी महामारी को दूर भगा सकते हैं। अगर किसी व्यक्ति को कोई भी किसी भी तरह की दिक्कत है तो वह मुझको किसी भी समय बता सकता है,मैं दिक्कत परेशानी को दूर करने की पूरी कोशिश करूंगा।हर मुश्किल की घड़ी में अरुण सागर हमेशा आपके साथ है, आप सभी हमारे परिवार के सदस्य हैं सांसद ने आगे कहा कि आप सभी के सहयोग से ही हम कोरोना को हरा सकते हैं और स्वस्थ एवं स्वच्छ भारत का निर्माण कर सकते हैं।
Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)