होम कोरोना लाया दुनिया की सबसे बड़ी मंदी! RBI गवर्नर ने कहा-बच सकता है भारत अगर...

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 17, 2020 01:20 PM

कोरोना लाया दुनिया की सबसे बड़ी मंदी! RBI गवर्नर ने कहा-बच सकता है भारत अगर...

कोरोना लाया दुनिया की सबसे बड़ी मंदी! RBI गवर्नर ने कहा-बच सकता है भारत अगर...

कोरोना लाया दुनिया की सबसे बड़ी मंदी! RBI गवर्नर ने कहा-बच सकता है भारत अगर...

RBI गवर्नर शक्ति कांत दास (RBI Governor Shaktikant Das) का कहना है कि कोरोना संकट की वजह से भारत की GDP 1.9 फीसदी (India GDP) की रफ्तार से बढ़ती है तो G20 देशों में ये सबसे बेहतर स्थिति होगी. इस हालात में ग्लोबल इकोनॉमी (Global Economy) को करीब 684 लाख करोड़ रुपये (9 ट्रिलियन डॉलर) का नुकसान होने का अनुमान है. लेकिन जब कोरोना का दौर चला जाएगा तो भारत की GDP एक बार फिर 7 फीसदी से अधिक की रफ्तार से बढ़ेगी.

शक्तिकांत दास ने कहा कि इस संकट के बीच भी कृषि क्षेत्र टिकाऊ है, हमारे पास बफर स्टॉक है. उन्होंने कहा कि इस साल मॉनसून की बारिश अच्छा रहने का अनुमान है, फरवरी में ट्रैक्टर की बिक्री में अच्छी बढ़त हुई थी. आरबीआई गवर्नर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मार्च 2020 में निर्यात में भारी गिरावट आई है, इसके बावजूद विदेशी मुद्रा भंडार 476 अरब डॉलर का है जो 11 महीने के आयात के लिए काफी है. दुनिया में कच्चे तेल के दाम लगातार घट रहे हैं, जिससे फायदा हो सकता है.

सबसे बड़ी मंदी की दहलीज पर खड़ी ग्लोबल अर्थव्यवस्था- आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने दुनिया की अर्थव्यवस्था को बड़े नुकसान की आशंका जताई है. IMF का कहना कि 1930 की महामंदी के बाद दुनिया भयानक संकट में है. अगर महामारी लंबी चली तो सरकारों और केंद्रीय बैंकों के लिए संकट पर काबू पाना बड़ी चुनौती साबित होगा.

कोरोना वायरस महामारी ने दुनिया को ऐसे हालत में पहुंचा दिया है जिसका सामना दुनिया को पहले कभी नहीं करना पड़ा. IMF की मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथन का मानना है कि पैदा हुए संकट से अगले दो बरसों में दुनिया की GDP में 9 लाख करोड़ डॉलर की कमी आ सकती है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)