होम पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लॉकडाउन का असर, पंपों पर पसरा सन्नाटा
पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लॉकडाउन का असर, पंपों पर पसरा सन्नाटा
ठाणे जिला में पेट्रोल (Petrol) और डीजल की बिक्री पर लॉकडाउन (Lockdown) असर देखा जा रहा है. एक पंप मालिक कहते हैं कि कोविड-19 (Kovid-19) से बचने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन (Lockdown) से पेट्रोल (Petrol) और डीजल की बिक्री गिरकर सिर्फ 10 फीसदी रह गई है. आलम यह है कि हर पेट्रोल (Petrol) पंप पर सन्नाटा पसरा हुआ है. पेट्रोल (Petrol) और डीजल की खपत ना के बराबर रह गई है. बता दें कि लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से लोग घरों से नहीं निकल रहे हैंसाथ ही ट्रांसपोर्ट कारोबार भी ठप पड़ा है. जो गाड़ियां अत्यावश्यक सेवा से जुड़ी हैं वही गाड़ियां पेट्रोल (Petrol) और डीजल के लिए पंपों पर आ रही है. पेट्रोल (Petrol) और डीजल नहीं बिकने की वजह से पेट्रोल (Petrol) पंप पर सन्नाटा पसरा है. यही कारण है कि पेट्रोल (Petrol) पंप मालिकों ने अपने कर्मचारियों को भी घर पर बैठा दिया है. दो चार ही कर्मचारी पेट्रोल (Petrol) पंप पर नजर आते हैं. ऐसे में अब पेट्रोल (Petrol) पंप पर काम करने वाले लोगों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है. हालांकि पंप मालिकों का कहना है कि वह कर्मचारियों का पूरा ध्यान रखना है. उन्हें वेतन देने से लेकर उनकी जरूरतों को पूरा किया जा रहा है. किसी को कोई दिक्कत ना हो इसका ख्याल रखा जा रहा है. अब पंप मालिकों का कहना है कि पेट्रोल (Petrol) और डीजल की बिक्री नहीं होने की वजह से उनका कारोबार चौपट हो गया है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।