होम Kanpur Viral Offer: 16 मिनट में 16 रुपये का सामान सुनकर आधी रात में उमड़ी भीड़, आलम मार्केट में मचा हंगामा
कानपुर के अनवरगंज थाना क्षेत्र स्थित आलम मार्केट में देर रात एक अनोखे ऑफर की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अचानक बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। ‘16 मिनट में 16 रुपये का सामान’ देने की जानकारी तेजी से फैलते ही रात करीब 11:59 बजे आलम मार्ट के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
कानपुर के अनवरगंज थाना क्षेत्र स्थित आलम मार्केट में देर रात एक अनोखे ऑफर की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अचानक बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। ‘16 मिनट में 16 रुपये का सामान’ देने की जानकारी तेजी से फैलते ही रात करीब 11:59 बजे आलम मार्ट के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। देखते ही देखते स्थिति अफरा-तफरी जैसी हो गई, जिसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा।
पुलिस के मुताबिक, आलम मार्ट के संचालक की ओर से सोशल मीडिया पर एक विशेष सेल का प्रचार किया गया था। इसमें ‘16 मिनट में 16 रुपये का सामान’ देने की बात कही गई थी। बताया जा रहा है कि कपड़ा व्यापारी ने अपने जन्मदिन के मौके पर यह ऑफर घोषित किया था।
ऑफर का मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और बड़ी संख्या में लोग इसे सच मानकर खरीदारी के लिए आलम मार्केट पहुंचने लगे। रात में अचानक लोगों की संख्या बढ़ने से बाजार में काफी भीड़ जमा हो गई।
ऑफर की जानकारी मिलने के बाद रात करीब 11:59 बजे बड़ी संख्या में लोग आलम मार्ट के बाहर पहुंच गए। भीड़ बढ़ने की सूचना मिलने पर अनवरगंज थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और लोगों को स्थिति समझाकर वहां से हटाया।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान किसी तरह के बल प्रयोग की जरूरत नहीं पड़ी। पुलिस के अनुसार, मौके पर न तो लाठीचार्ज किया गया और न ही किसी प्रकार का बल प्रयोग किया गया।
पुलिस के अनुसार, देर रात शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर प्रमुख चौराहों और महत्वपूर्ण स्थानों पर चेकिंग एवं गश्त चल रही थी। इसी दौरान पुलिस को आलम मार्केट में बड़ी संख्या में लोगों के इकट्ठा होने की जानकारी मिली।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मौके पर कानून-व्यवस्था से जुड़ी कोई विशेष समस्या नहीं है।
पुलिस पूरे घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल किए गए ऑफर, भीड़ जुटने और पूरे घटनाक्रम से संबंधित तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।