होम यूपी मुख्य सचिव ने DM से कहा- लोगों की मदद करें,

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 14, 2020 02:16 PM

यूपी मुख्य सचिव ने DM से कहा- लोगों की मदद करें,

यूपी मुख्य सचिव ने DM से कहा- लोगों की मदद करें,

 यूपी मुख्य सचिव ने DM से कहा- लोगों की मदद करें,

 उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे उनके जिलों में मौजूद अन्य राज्यों के लोगों और विदेशी नागरिकों की सहायता के लिए जिला स्तर पर एक नोडल अधिकारी नामित करें।

मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि इन नोडल अधिकारियों को विभिन्न राज्यों के लिये शासन द्वारा तैनात किये गये राज्य नोडल अधिकारियों का विवरण फोन नम्बर आदि उपलब्ध कराया जाए। एक सरकारी बयान के मुताबिक मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने यह निर्देश समस्त जिलाधिकारियों को दिये हैं।

उन्होंने कहा कि जिले में अन्य प्रदेशों के लोगों एवं विदेशी नागरिकों से सम्पर्क कर यह सुनिश्चित किया जाये कि उन्हें भोजन, सुरक्षा, चिकित्सा आदि के सम्बन्ध में कोई कठिनाई नहीं हो। साथ ही इन सभी व्यक्तियों से यह अनुरोध किया जाये कि वे जहां पर हैं, वहीं रहें, कहीं अन्यत्र जाने का प्रयास न करें।

लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला सही, अगले 1-2 महीने तक रहेगा ईवी क्षेत्र पर विपरीत असर: एसएमईवी

इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माता सोसाइटी (एसएमईवी) ने मंगलवार को कहा कि लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला सही कदम है, हालांकि अगले 1-2 महीनों के लिए उसके सदस्यों के कामकाज पर निश्चित रूप से प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

एसएमईवी के महानिदेशक सोहिंदर गिल ने इस समय को ईवी क्षेत्र के लिए परीक्षा की घड़ी बताते हुए कहा कि उसके सदस्यों के लिए ये समय नकदी बचाने, श्रमिकों की देखभाल करने और आगे विस्तार की योजना बनना का है।

गिल ने एक बयान में कहा, ''देश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन का विस्तार सही कदम है। हालांकि, अगले 1-2 महीनों के लिए संचालन पर निश्चित रूप से प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। मेरा मानना ​​है कि हम हजारों लोगों के जीवन को बचाने में सक्षम होंगे। और एक स्वस्थ राष्ट्र के रूप में उभरेंगे।''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)