होम योगी आदित्यनाथ ने कहा-घर बैठ ऑनलाइन पढ़ें छात्र
योगी आदित्यनाथ ने कहा-घर बैठ ऑनलाइन पढ़ें छात्र
गांव, गरीब और नौजवान के एजेंडे पर चलती रही उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अब युवा और किसानों के लिए कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च शिक्षा के छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई के साथ किसानों की उपज खेतों से ही न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने के निर्देश दिए हैं।
कोरोना संक्रमण के हालात और लॉकडाउन की समीक्षा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने सरकारी आवास पर टीम-11 के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में की। सीएम योगी ने निर्देश दिए कि किसानों को फसल कटाई के लिए आने-जाने में कोई असुविधा न हो। स्थानीय प्रशासन नियमों का सरलीकरण कर उनकी सहायता करे। फसलों की खरीद और मंडी की व्यवस्था को सुचारु बनाया जाए। हर हालत में किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य देना सुनिश्चित किया जाए। योगी ने कहा कि वैकल्पिक क्रय के रूप में कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) के माध्यम से गांव या खेत से ही उपज की खरीद की जाए। इस पूरी प्रक्रिया में शारीरिक दूरी के मानकों का अनिवार्य रूप से पालन कराएं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।