होम तमिलनाडु: शराब नहीं मिली तो एक शख्स ने पी लिया सैनिटाइजर, मौत

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 13, 2020 12:03 AM

तमिलनाडु: शराब नहीं मिली तो एक शख्स ने पी लिया सैनिटाइजर, मौत

तमिलनाडु: शराब नहीं मिली तो एक शख्स ने पी लिया सैनिटाइजर, मौत

तमिलनाडु: शराब नहीं मिली तो एक शख्स ने पी लिया सैनिटाइजर, मौत

तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक 35 साल के गैस सिलेंडर डिलीवरी मैन ने शराब नहीं मिलने पर सैनिटाइजर पी लिया जिसके कारण उसकी जान चली गई. द न्यू इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक, सिलेंडर की डिलीवरी करने वाला शख्स को शराब की लत थी. लॉकडाउन के कारण उसे पिछले दो सप्ताह से शराब न मिलने की वजह से वह परेशानी का सामना कर रहा था.

वह शनिवार सुबह अपने घर पर बेहोश पाया गया. तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. इससे पहले 3 अप्रैल को, पुदुकोट्टई जिले में शराब के विकल्प के रूप में सोडा के साथ आफ्टरशेव मिलाकर सेवन करने के बाद दो लोगों की मौत हो गई थी. 27 वर्षीय अरुणपांडियन और 33 वर्षीय अनवर राजा कोट्टिपट्टनम के मछली पकड़ने वाले गांव के थे.

राज्य के डॉक्टरों का कहना है कि वे इसके लक्षणों को लेकर लोगों से कई तरह की पूछताछ कर रहे हैं. बता दें कोयंबटूर में कोरोना वायरस के 86 पॉजिटिव मामले सामने आए है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)