होम किसकी सलाह पर सोनिया गांधी ने मीडिया विरोधी सुझाव दिया
किसकी सलाह पर सोनिया गांधी ने मीडिया विरोधी सुझाव दिया
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। इसमे लल्लू ने मुख्यमंत्री से पत्रकारों को मास्क, सैनिटाइजर उपलब्ध कराने, उनका 25 लाख रुपए का जीवन बीमा कराने की मांग की है। लल्लू का यह पत्र कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह पत्र कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री को लिखे पत्र से भी जोड़कर देखा जा रहा है जिसमें उन्होंने मीडिया के विज्ञापन रोकने का सुझाव पीएम को दिया था। कांग्रेस पार्टी के ही एक बड़े नेता को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर किसने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को ऐसी सलाह देकर पार्टी की मुसीबत बढ़ा दी है। ध्यान रहे कि प्रिंट और टीवी पत्रकारिता के देश के सबसे बड़े दोनों संगठनों (आईएनएस और एनबीए) ने सोनिया गांधी के इस सुझाव की तीखी आलोचना की है। सूत्र का कहना है कि मार्च के आखिरी सप्ताह में भी इसी तरह की घटना हुई थी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पहले कोविड-19 का संक्रमण रोकने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा किए गए प्रयास की तारीफ की थी, लेकिन इसके कुछ दिन बाद ही उन्होंने लॉकडाउन को लेकर आलोचना की थी। कांग्रेस अध्यक्ष ने लॉकडाउन को गलत तरीके से लगाए जाने की बात कहते हुए इस पर सवाल उठाया था। इस पर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बाकायदा पलटवार किया था।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।