होम कोरोना वायरस से संक्रमित मुंबई के ताज होटल के कर्मचारियों की हालत स्थिर
कोरोना वायरस से संक्रमित मुंबई के ताज होटल के कर्मचारियों की हालत स्थिर
ताज महल पैलेस एंड टॉवर्स होटल के कोरोना वायरस से संक्रमित कर्मचारियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। इन कर्मचारियों की हालत अब स्थिर है। ऐसे में इन कर्मियों को अस्पताल से जल्द छुट्टी मिल सकती है। इस बात की जानकारी रविवार को होटल के अधिकारियों की तरफ से दी गई है। दरअसल इससे पहले ताज सीरीज की संचालक इंडियन होटल्स कंपनी (आईएचसी) ने शनिवार को बताया था कि होटल के कुछ कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। यहां बता दें कि कंपनी ने शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों को अपने होटल में रखा है। इस दौरान कंपनी ने अपने करीब 500 कर्मचारियों की कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर जांच कराई थी। हालांकि, इस बीच कंपनी ने कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या नहीं बताई थी। ऐसे में कंपनी की तरफ से एक बयान में कहा गया था कि जिन कर्मचारियों की जांच कराई गई थी, उनमें से ज्यादातर में कोरोना वायरस के संक्रमण के कोई लक्षण नहीं थे।
दरअसल निजी अस्पताल के एक चिकित्सक ने शनिवार को कहा था कि दक्षिण मुंबई में ताज महल पैलेस के कम से कम छह कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद अब कंपनी के अधिकारियों की तरफ से इस मामले पर जानकारी दी गई है।
एक अधिकारी ने बताया, ''उनकी तबियत ठीक है, हालत स्थिर है और अस्पताल से जल्द छुट्टी मिल जाएगी। कंपनी ने बताया था कि उन कर्मियों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। इसके अलावा इन कर्मियों के संपर्क में आए लोगों को पृथकवास में रखा गया है। होटल में फिलहाल कोई अतिथि नहीं है। वहीं, होटल की देखरेख के लिए यहां बहुत ही कम संख्या में कर्मचारी रखे गये हैं।
बता दें कि महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस से 1,135 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 149 लोगों की राज्य में इस महामारी से मौत हो चुकी है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।