होम आगरा में 12 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि, यूपी में अब तक 464 लोग covid 19 पॉजिटिव
आगरा में 12 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि, यूपी में अब तक 464 लोग covid 19 पॉजिटिव
आगरा में कोरोना लगातार तेजी पाव पसार रहा है। रविवार सुबह 12 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। आगरा में अब तक कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 104 पर पहुंच गया है। इनमें से एक की मौत हो चुकी है और दो लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 464 हो गई।
आपको बता दें आगरा में 104, गौतमबुद्ध नगर में 64, मेरठ में 48, लखनऊ में 32, गाजियाबाद में 27, सहारनपुर में 21, शामली में 17, बुलंदशहर और फिरोजाबाद में 11-11 और सीतापुर में 10 मामले सामने आए। बुलेटिन में बताया गया कि बस्ती, कानपुर और वाराणसी में 9-9 मामले सामने आए। अमरोहा में सात, हापुड़ महाराजगंज, प्रतापगढ़, रामपुर और बरेली में छह-छह, गाजीपुर और बागपत में पांच-पांच, आजमगढ़, हाथरस, मुजफ्फरनगर, जौनपुर और लखीमपुर खीरी में चार-चार मामले सामने आए हैं। बुलेटिन के अनुसार अब तक 45 लोग ठीक हो चुके हैं।
देश में कोरोना के 8356 मरीज
देश में पिछले 24 घंटे में 909 मामले सामने आने के बाद कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 8356 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना से 34 लोगों की मौत हुई है, जिससे कोविड-19 महामारी मरने वालों का आंकड़ा 273 पहुंच गया है। हालांकि, शनिवार के आंकड़े की तुलना में यह थोड़ा कम है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस के कुल 8356 मामलों में से 7367 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा, 715 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस से सर्वाधिक 127 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। यहां अब इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 2096 हो गई है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।