होम लॉकडाउन के बीच कैसे किए जाएं जरूरी काम

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 13, 2020 12:08 AM

लॉकडाउन के बीच कैसे किए जाएं जरूरी काम

लॉकडाउन के बीच कैसे किए जाएं जरूरी काम

लॉकडाउन के बीच कैसे किए जाएं जरूरी काम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया है कि लॉकडाउन के दौरान कैसे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जरूरी काम हों, इसके लिए अलग-अलग कमेटियां बनाई गई हैं। उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई गई है जो ये बनाएगी कि लॉकडाउन में निर्माण के कार्यों के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का किस तरह पालन करते हुए काम किया जा सकता है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा, हम इस बात को भी तय करने जा रहे हैं कि कुछ रूटीन, आवश्यक कार्यों को कैसे किया जा सकता है क्योंकि जरूरी काम जारी रहें, ये भी जरूरी है। इसलिए अलग-अलग कमेटी गठित की गई हैं जो बताएंगी कि 15 अप्रैल के बाद कैसे काम करना है।

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि अभी स्कूल नहीं खोले जा सकते हैं, ऐसे में यूपी के दूसरे उप-मुख्यमंत्री दिनेश मौर्य के नेतृत्व में कमेटी बनाई गई है जो तय करेगी कि छात्रों के कोर्स को ऑनलाइन कैसे किया जाए। वित्त मंत्री खन्ना के नेतृत्व में बनी कमेटी इस पर राय देगी कि लॉकडाउन के बीच रेवेन्यू कैसे आएगा, इसके लिए क्या उपाय किया जाए। कृषि मंत्री की कमेटी किसानों की समस्या का समाधान ढूंढेगी। इसमें किसानों को मनरेगा से जोड़ना और फसल की खरीद गांव जाकर हो सके इस पर विचार होगा।

सीएम योगी ने रविवार को कहा, सभी मंत्रियों से कहा गया है कि 15 अप्रैल से अपने कार्यालयों में बैठें, विभागीय कामकाज देखें, विशेष सचिव से ऊपर के अधिकारी भी आएंगे। इस दौरान सभी को सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने के लिए कहा गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने अभी अपने स्तर पर लॉकडाउन को बढ़ाने का ऐलान नहीं किया है। पीएम के साथ बैठक में योगी आदित्यनाथ ने लॉकडाउन को दो हफ्ते बढ़ाने का समर्थन किया है। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 480 हो चुकी है। रविवार तक भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 8356 केस सामने आए हैं। अब तक देश में 273 लोगों की जान इससे जा चुकी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)