होम केजरीवाल बोले- दिल्ली में जहां मिलेंगे मरीज, वो इलाका होगा सील
केजरीवाल बोले- दिल्ली में जहां मिलेंगे मरीज, वो इलाका होगा सील
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम नहीं चाहते हमारी स्थिति अमेरिका की तरह हो. हम बड़े स्तर पर सैनेटाइजेशन ड्राइव शुरू करने जा रहे हैं. हाई रिस्क जोन में सैनेटाइजेशन सोमवार से शुरू होने जा रहा है.
केजरीवाल ने कहा कि अभी तक 43 इलाकों को सील किया गया है. दिल्ली में जहां भी कोई मरीज मिलेगा वो इलाका सील करेंगे. सील करने के लिए कई और इलाकों की पहचान की गई है. उन्होंने कहा कि कन्टेनमेंट इलाकों को रेड जोन और हाई रिस्क इलाकों को ऑरेंज जोन घोषित किया जाएगा.
सीएम केजरीवाल ने कहा कि सभी कन्टेनमेंट एरिया को सैनेटाइज किया जाएगा. फिलहाल 10 जापानी और 50 दिल्ली जल बोर्ड की मशीनों की मदद से 'Sanitization Drive' शुरू की जा रही है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।