होम लॉकडाउन के दौरान बच्चों के लिए एयरटेल लाया सौगत
लॉकडाउन के दौरान बच्चों के लिए एयरटेल लाया सौगत
. देशभर में चल रहे कोविड-19 (Kovid-19) लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान बच्चों को घर में ही रखने की कोशिश कारगर करने के लिए भारती एयरटेल ने कहा कि यह सभी एयरटेल थैंक्स ग्राहकों के लिए किड्स कंटेंट लाइब्रेरी को बिलकुल मुफ्त उपलब्ध करा रही है. एयरटेल एक्सस्ट्रीम, प्रीमियम डिजिटल सामग्री के लिए भारत का पहला वीडियो नेटवर्क है, जो बच्चों के लिए शिक्षा और मनोरंजन से पूर्ण गुणवत्ता सामग्री की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है.
इसमें टीवी शो, शॉर्ट फिल्म, मूवी, कार्टून, डॉक्यूमेंटरीज, नर्सरी राइम्स और बहुत कुछ शामिल हैं. भारती एयरटेल के चीफ प्रोडक्ट अफसर आदर्श नायर का कहना है कि जब तक हम घर के अंदर रहते हैं और सामाजिक दुरी बरक़रार रखते हैं, उस समय यह भी महत्वपूर्ण है कि बच्चों को उनकी शिक्षा और मनोरंजन के लिए सार्थक सामग्री उपलब्ध हो. आज, हम अपने एक्सस्ट्रीम प्लेटफॉर्म में एक किड्स चैनल शुरू कर रहे हैं और इसे अपने सभी मूल्यवान ग्राहकों को मुफ्त में दे रहे हैं. हमें उम्मीद है कि इससे इस कठिन समय के दौरान कुछ जरूर राहत मिलेगी
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।