होम कोरोना वायरस: लॉकडाउन हटाने का जोख़िम क्यों नहीं ले पाएगा भारत
कोरोना वायरस: लॉकडाउन हटाने का जोख़िम क्यों नहीं ले पाएगा भारत
भारत में जारी 21 दिनों के लॉकडाउन को और आगे बढ़ाया जा सकता है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तो ट्विटर पर बता भी दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लॉक डाउन को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हो गए हैं. हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया है कि लॉकडाउन को कितने दिनों के लिए बढ़ाया गया है.
लेकिन थोड़ी देर के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने मीडिया को बताया कि दो सप्ताह तक लॉकडाउन आगे बढ़ाया जा सकता है.
इसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने अपने राज्यों में लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी. इससे पहले ओडिशा और पंजाब ने अपने यहां लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी थी.
लेकिन लॉकडाउन के ग़रीबों और वंचितों पर हो रहे असर को लेकर गंभीर चिंताएं भी हैं. भारत के अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ़्तार अलग-अलग है.
महाराष्ट्र और केरल जैसे कई राज्य दूसरे राज्यों की तुलना में ज़्यादा प्रभावित हैं. लॉकडाउन की वजह से करोड़ों प्रवासी मज़दूर बेरोज़गार हैं. जो सबसे ज़्यादा ग़रीब हैं वही सबसे ज़्यादा प्रभावित हैं.
भारत में अब तक 7500 से अधिक लोग संक्रमित हैं और 242 मौतें हो चुकी हैं.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।