होम 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ने के आसार

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Apr 11, 2020 10:07 PM

30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ने के आसार

30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ने के आसार

30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ने के आसार

कोरोना से निपटने के लिए 14 अप्रैल तक लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जाएगी। संभवत: लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया जाएगा। शनिवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी के साथ हुई बैठक में सभी राज्यों के सीएम ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने की मांग की है। अब पीएम खुद रविवार या सोमवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में इस आशय की घोषणा करेंगे।

करीब तीन घंटे चली इस बैठक में सभी मुख्यमंत्रियोंं ने लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव दिया। सभी मुख्यमंत्रियों ने अंतर्राज्यीय सीमाएं सील रखने, हवाई और रेल यातायात को भी फिलहाल स्थगित करने का सुझाव दिया है। इस दौरान पीएम ने भी दो हफ्ते लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत दिए। बैठक के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लॉकडाउन बढ़ाने के लिए पीएम को धन्यवाद भी दिया। गौरतलब है कि इससे पहले पीएम ने विभिन्न दलों के संसदीय दलों के नेताओं के साथ बैठक में भी लॉकडाउन को बढ़ाने का संकेत दिया था।

बैठक में पीएम ने कहा कि कोरोना महामारी से जारी जंग में मैं चौबीसों घंटे और सातों दिन उपलब्ध हूं। मुख्यमंत्री कभी भी मुझसे बात कर सकते हैं। मैं हमेशा उपलब्ध हूं। मुझसे कभी भी बात कर सकते हैं। कभी भी सुझाव दे सकते हैं। सभी को कंधे से कंधा मिला कर खड़े होना है। हम एकजुट हो कर इस चुनौती से हर हाल में पार पाएंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)