होम प्रदेश की 24 सीटों पर होना है चुनाव, वहां खूब बंट रहा है राशन
प्रदेश की 24 सीटों पर होना है चुनाव, वहां खूब बंट रहा है राशन
भोपाल (Bhopal) . कोरोना (Corona virus) की वजह देशभर में लॉकडाउन (Lockdown) है. ऐसे में जरूरतमंद लोगों तक प्रशासन एवं समाजसेवी संस्थाएं राशन एवं भोजन पहुंचाने का काम कर रही हैं. प्रदेश में उन विधानसभा क्षेत्रों में भी राशन वितरित किया जा रहा है, जहां निकट भविष्य में विधानसभा उपचुनाव होना है. कांग्रेस एवं भाजपा की ओर से विधानसभा टिकट के दावेदार नेता अपने समर्थकों के माध्यम से क्षेत्र की गरीब बस्ती एवं जरूरतमंद लोगों तक सामान पहुंचाने का काम कर रहे हैं. प्रदेश में पिछले महीने गहराए राजनीतिक संकट के दौरान सिंधिया समर्थक 22 कांग्रेस विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. इन सीटों पर उपचुनाव होना है.
प्रदेश में लॉकडाउन (Lockdown) में सभी राजनीतिक गतिविधियां बंद हैं, लेकिन राजनीति दल कार्यकर्ताओं के माध्यम से चुनाव क्षेत्रों में राशन वितरण व्यवस्था के जरिए सक्रियता बनाए हुए हैं. हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश जारी किए हैं कि बूथ कार्यकर्ता जरूरतमंद के लिए भोजन की व्यवस्था करे. इसी तरह कांग्रेस भी उपचुनाव वाले क्षेत्रों में लोगों के बीय राशन वितरण व्यवस्था के जरिए पहुंच रही है. कोरोना संकट पर काबू पाने के बाद चुनाव आयोग प्रदेश की 24 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान करेगा. जिनमें से ग्वालियर-चंबल की 16 सीटों पर उपचुनाव होना है. खास बात यह है कि 24 सीटों में से 9 सीट अनुसूचित जाति एवं एक सीट जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।