होम कोविड-19: 9 दमकल गाड़ियों को सेनिटाइजेशन के लिए रवाना किया गया

समाचारखेल Alert Star Digital Team Apr 10, 2020 02:52 PM

कोविड-19: 9 दमकल गाड़ियों को सेनिटाइजेशन के लिए रवाना किया गया

कोविड-19: 9 दमकल गाड़ियों को सेनिटाइजेशन के लिए रवाना किया गया

कोविड-19: 9 दमकल गाड़ियों को सेनिटाइजेशन के लिए रवाना किया गया

नोएडा में कोरोनावायरस को लेकर इस वक्त हर कोई परेशान है। इसे लेकर जिला प्रशासन अपनी तरफ से पूरा सहयोग कर रहा है। गौतमबुद्धनगर के 22 हॉटस्पॉट को चिह्नित कर उन्हें सील भी कर दिया गया है। आज नोएडा पुलिस कमिश्नर ने दमकलकर्मियों को नोएडा के अलग-अलग जगह पर सेनिटाइजेशन करने के लिये रवाना किया।

नोएडा पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने सेक्टर-108 स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय से 9 फायर सर्विस गाड़ियों को नोएडा के अलग-अलग जगहों पर सैनिटाइजेशन करने के लिए रवाना किया है जहां कोरोनावायरस के संक्रिमत मामले सामने आए थे। वहीं कमिश्नर आलोक सिंह ने दमकलकर्मियों के काम को भी सराहा और साथ ही आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए।

आपको बता दें कि नोएडा में अब तक 63 मामले सामने आए हैं, जिसमें से अब तक 12 कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों को घर भेजा जा चुका है, वहीं नोएडा में कुल 51 मरीजों का इलाज चल रहा है जो कोरोना से संक्रिमत हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)