होम 14 अप्रैल के बाद भी लॉकडाउन में रहेंगे ये बड़े शहर !

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 8, 2020 02:48 PM

14 अप्रैल के बाद भी लॉकडाउन में रहेंगे ये बड़े शहर !

14 अप्रैल के बाद भी लॉकडाउन में रहेंगे ये बड़े शहर !

14 अप्रैल के बाद भी लॉकडाउन में रहेंगे ये बड़े शहर !

21 दिन के लॉकडाउन को 14 अप्रैल से आगे बढ़ाया जाएगा या नहीं इसपर फिलहाल फैसला नहीं हुआ. इस बात को लेकर असमंजर की स्थिति बरकरार है. हालांकि अब खबर आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लॉकडाउन को बढ़ाए जाने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं, इसकी वजह हैं वो तमाम राज्य जिन्होंने केंद्र से ऐसी गुजारिश की है. इस सबके बीच मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिससे लगता है कि 14 अप्रैल के बाद भी सूबे के कई बड़े शहर लॉकडाउन रहेंगे.

दरअसल, शिवराज सरकार ने इस बार 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा है. इस वक्त पूरा देश लॉकडाउन है, जाहिर है कि इससे किसान चिंतित हैं. किसानों की चिंता को देखते हुए ही एमपी सरकार ने 15 अप्रैल से न्यूनतम समर्थम मूल्य पर रबि फसल की खरीदी शुरू करने का फैसला लिया है.

लेकिन कोरोना संकट के कारण राजधानी भोपाल, आर्थिक राजधानी इंदौर और धर्मनगरी उज्जैन में 15 अप्रैल से खरीदी नहीं होगी. जी, शिवराज सरकार ने रबि खरीद के फैसले से साफ संकेत दे दिए हैं कि फिलहाल मध्य प्रदेश के इन तीन बड़े शहरों में आगे भी लॉकडाउन रहेगा.

गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद देश भर में 14 अप्रैल तक 21 दिन का लॉक डाउन है. ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि 15 अप्रैल से लॉकडाउन हटाया जाएगा या कुछ ढील दी जाएगी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)