होम एक ही थाने के 75 पुलिसवाले हो गए टकले, कहा- अब नहीं चिपकेगा कोरोना !

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 8, 2020 02:42 PM

एक ही थाने के 75 पुलिसवाले हो गए टकले, कहा- अब नहीं चिपकेगा कोरोना !

एक ही थाने के 75 पुलिसवाले हो गए टकले, कहा- अब नहीं चिपकेगा कोरोना !

एक ही थाने के 75 पुलिसवाले हो गए टकले, कहा- अब नहीं चिपकेगा कोरोना !

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए आगरा (Agra) की थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने अनोखी तरकीब निकाली है। रविवार को इस थाने के इंस्पेक्टर सहित 75 पुलिसकर्मियों ने सामूहिक मुंडन करा लिया और इसके बाद जब कस्बे में ये पुलिस वाले गश्त पर निकले तो लाॅकडाउन के बावजूद लोग घर के दरवाजों, खिड़कियों से इन्हें देखकर हैरान रह गए।

थाने के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बालियान ने बताया कि हमने देखा कि कई लोग मुंह पर मास्क लगाने के साथ सिर को भी ढके हैं। डॉक्टर ने बताया कि कोरोना वायरस सिर के बालों में भी चिपक सकता है। वहां से सांस के जरिए अंदर जा सकता है इसलिए हमने मुंडन कराने का फैसला लिया। पूरा थाना इसमें सहमत था इसलिए सभी 75 कर्मियों ने मुंडन कराया है। मुंडन के दौरान सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा गया।

मुंडन कराने वालों में प्रभारी निरीक्षक के अलावा निरीक्षक क्राइम अमित कुमार, नौ उपनिरीक्षक, 15 मुख्य आरक्षी और 49 आरक्षी शामिल हैं। मुंडन के बाद सभी पुलिसकर्मी कस्बे में गश्त पर निकले। लोग इतने सारे पुलिसवालों को ऐसी अवस्था में देखकर चौंक गए।

इंस्पेक्टर का कहना है कि मुंडन पुलिस प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं है। लंबे बाल रखना अनुशासन के खिलाफ है, लेकिन छोटे कराना या मुंडन कराना नहीं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)