होम भाजपा सांसद की गुंडई को सपा ने बनाया मुद्दा, योगी को बड़े कायदे से घेरा

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Apr 8, 2020 02:32 PM

भाजपा सांसद की गुंडई को सपा ने बनाया मुद्दा, योगी को बड़े कायदे से घेरा

भाजपा सांसद की गुंडई को सपा ने बनाया मुद्दा, योगी को बड़े कायदे से घेरा

भाजपा सांसद की गुंडई को सपा ने बनाया मुद्दा, योगी को बड़े कायदे से घेरा

सपा सरकार को गुंडों की सरकार बताकर खुद सत्ता में आने वाले योगी के राज में गुंडागर्दी चरम पर है। बीजेपी के विधायक और सांसद आम आदमी ही नहीं प्रशासन पर भी अपना रौब दिखा रहे हैं। ताजा मामला कन्नौज का है जहां से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक पर आरोप है कि वो समर्थकों के साथ जाकर तहसीलदार को मारते पीटते हैं और जमकर गालियां देते हैं।

आरोप के मुताबिक, तहसीलदार अरविंद कुमार के आवास पर दर्जनों समर्थकों के साथ सांसद सुब्रत पाठक पहुंचे। इसके बाद उन्होंने मनमाने काम करवाने के लिए तहसीलदार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब तहसीलदार ने माने से मना किया तो सांसद समर्थकों ने उसे बुरी तरह से मारा-पीटा और भद्दी भद्दी गालियां दिया। ये खबर उस उत्तर प्रदेश से आ रही है जहां योगी आदित्यनाथ दावा कर रहे हैं कि गुंडागर्दी को वह खत्म कर रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ के दावे के उलट भाजपा नेता ही जगह जगह पर गुंडागर्दी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। तहसीलदार के साथ की गई मारपीट इस बात का सबूत है कि सत्ताधारी दल के नेता नियम कानून को ताक पर रखते हैं। भाजपा सरकार की इसी मनमानी के चलते प्रदेश भर में अब आक्रोश का माहौल बन रहा है।

वहीँ भाजपा सांसद की इस गुंडागर्दी पर समाजवादी पार्टी ने कहा- लॉक डाउन में BJP नेताओं की गुंडई का मीटर डाउन है! सहारनपुर, कानपुर के बाद कन्नौज में BJP MP ने घर पर खाने के पैकेट ना भिजवाने पर तहसीलदार की घर में घुस कर की पिटाई घोर निंदनीय। पीड़ित तहसीलदार से संवेदना! अपने दिए गए बयान पर अमल करते हुए आरोपी एमपी सुब्रत पाठक पर NSA लगाएं सीएम।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)