होम विकराल रूप ले ली है महामारी, और अभी तो थर्ड स्टेज पर पहुंची भी नहीं !
विकराल रूप ले ली है महामारी, और अभी तो थर्ड स्टेज पर पहुंची भी नहीं !
पूरी दुनिया में कोरोना वायरस ( coroanvirus ) के कारण हाहाकार मचा हुआ है। 10 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित और 50 हजार से ज्यादा की मौत हो चुकी है। भारत ( coronavirus in india ) में भी यह खतरनाक काफी तेजी से फैलता जा रहा है। देश में 5100 से ज्यादा लोग कोरोना के शिकार हो चुके हैं, जबकि 149 लोगों की मौत हो चुकी है। आलम ये है कि लॉकडाउन ( Lockdown ) के बावजूद कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस बीच खबर आ रही है कि भारत में कोरोना वायरस दूसरे और तीसरे चरण के बीच है।
दरअसल, स्वास्थ्य मंत्रालय ( Health Ministry ) के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ( Lav agarwal ) ने कहा कि अभी कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है। लेकिन, देश में कोरोना दूसरे और तीसरे स्टेज के बीच है। उन्होंने कहा कि जैसे ही क्युनिटी ट्रांसमिशन का मामला सामने आएगा तुरंत सबको इसकी सूचना दी जाएगी ताकि लोग सतर्क हो सके। गौरतलब है कि एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा था कि कुछ जगहों पर कोरोना वायरस का कम्युनिटी ट्रांसमिशन का मामला पाया गया है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि ज्यादातर जगहों पर कोरोना वायरस दूसरे स्टेज पर ही है। गुलेरिया के इस बयान के बाद से कयास लगाया जा रहा था कि भारत में कोरोना तीसरे स्टेज में पहुंच चुका है। गुलेरिया के इस बयान के साथ स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्थिति स्पष्ट की।
गौरतलब है कि वायरस के स्टेज दो का मतलब है कि जिसे संक्रमण हुआ है, वह विदेश से यात्रा कर लौटा है या ऐसे किसी व्यक्ति के संपर्क में आया है। दूसरे स्टेज तक यह पता रहता है कि किसी व्यक्ति को संक्रमण कैसे हुआ। वहीं, स्टेज तीन में व्यक्ति किसी अज्ञात के संपर्क में आकर संक्रमित हो जाता है। उसके संक्रमण के कारण का पता नहीं चल पाता है। संक्रमण के प्रसार के लिहाज से यह बहुत घातक स्थिति होती है। लिहाजा, भारत कोशिश में है कि यह वायरस तीसरे स्टेज में न पहुंचे। वहीं, ICMR ने कहा अब हम हर दिन एक लाख से ज्यादा लोगों का टेस्ट करेंगे। ताकि, ज्यादा से ज्यादा लोगों के बारे में जानकारी मिल सके।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।