होम सरकार ने जब चलाया डंडा, तब व्हाट्सएप ने मैसेज फॉरवर्डिंग का नियम बदला

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 8, 2020 02:35 PM

सरकार ने जब चलाया डंडा, तब व्हाट्सएप ने मैसेज फॉरवर्डिंग का नियम बदला

सरकार ने जब चलाया डंडा, तब व्हाट्सएप ने मैसेज फॉरवर्डिंग का नियम बदला

सरकार ने जब चलाया डंडा, तब व्हाट्सएप ने मैसेज फॉरवर्डिंग का नियम बदला

दुनियाभर के लोगों में कोरोनावायरस का डर बना हुआ है. ऐसे में कुछ लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म WhatsApp के जरिए फेक मैसेज और अफवाहें अपने दोस्तों व रिस्तेदारों में फैला रहे हैं. इनसे बचने के लिए मोदी सरकार ने व्हॉट्सअप को लेकर बड़ा फैसला लिया है. फर्जी मैसेज और वीडियो को रोकने के लिए सरकार ने WhatsApp से फ्रिक्वेंटली फॉरवर्डेड मैसेज फीचर में बड़ा बदलाव कराया है.

अभी तक यूजर्स व्हाट्सऐप पर आए मैसेज को पांच लोगों में एक साथ फॉरवर्ड कर सकता है, लेकिन अब इस लिमिट को कंपनी ने कम कर दिया है, जिसके बाद आप मैसेज को सिर्फ एक चैट पर ही फॉरवर्ड कर सकते हैं. कंपनी ने इस नियम को आज से लागू कर दिया है. इसके अलावा व्हाट्सऐप जल्द ही एक ऐसे फीचर को पेश करने वाला है, जिससे फॉरवर्डेड मैसेज को आसानी से वेरिफाई किया जा सकता है.

इस बदलाव पर WhatsApp का कहना है कि Frequently Forwaded Messages को सिर्फ 5 लोगों को भेजने की सीमा तय करने के बाद forwaded message शेयर होने में 25% की कमी आई है, ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी के इस कदम से आने वाले दिनों में फेक मैसेज पर लगाम लगाया जा सकता है.

बता दें कि गृह मंत्रालय ने चेताते हुए कहा था कि अगर कोई भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गलत अफवाह फैलाता है तो ये पूरी तरह से दंडनीय अपराध माना जाएगा. उसे कानूनी रुप से दंडित किया जा सकता है. वहीं अगर आपको किसी भी संदेश को लेकर संदेह है तो पहले उसकी प्रमाणिकता को जांचे उसके बाद ही भेजे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)