होम जमात पर पूछा तो भड़कीं ममता बोलीं- ना करें सांप्रदायिक सवाल, ये है बंगाल
जमात पर पूछा तो भड़कीं ममता बोलीं- ना करें सांप्रदायिक सवाल, ये है बंगाल
राजधानी दिल्ली के निज़ामुद्दीन इलाके में तबलीगी जमात के मरकज मामले के बाद देश में कोरोना वायरस के केस में अचानक उछाल आया. दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश समेत अन्य कई राज्यों में इससे जुड़े केस सामने आए हैं. लेकिन पश्चिम बंगाल में जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से तबलीगी जमात से जुड़े केस के बारे में पूछा गया तो वह नाराज़ हो गईं.
कोरोना वायरस के संकट के बीच बंगाल की ममता सरकार पर लगातार कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. बुधवार को जब ममता बनर्जी से तबलीगी जमात से जुड़े केस या उनसे जुड़े लोगों की मौजूदगी को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने पलटकर जवाब दिया कि उनसे सांप्रदायिक सवाल ना पूछें, ये बंगाल है और ये एक सेक्युलर राज्य है.
भारतीय जनता पार्टी की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी इस मसले पर ममता सरकार पर सवाल उठाए हैं. अमित मालवीय ने लिखा कि जमात मामले के बाद देश में कोरोना केस की संख्या बढ़ी है, लेकिन बंगाल की स्थिति पूरी तरह से साफ नहीं हुई है. क्या ममता सरकार को अपने वोट बैंक की चिंता है?
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।