होम योगी ने सोडियम हाइपोक्लोराइट के स्प्रे के लिए 56 नए फायर टेंडर को दिखाई हरी झंडी
योगी ने सोडियम हाइपोक्लोराइट के स्प्रे के लिए 56 नए फायर टेंडर को दिखाई हरी झंडी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण पर अंकुश लगाने का प्रयास जारी है और अब शहरों के साथ गांवों को भी सैनिटाइज किया जायेगा।
योगी ने बुधवार को यहां अपने सरकारी आवास पर 56 फायर टेंडर का लोकार्पण करने के साथ ही इनके वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जिलों में रवाना किया। उन्होंने कहा कि सरकार स्वच्छता के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है और इन नए फायर टेंडरों से बहुत मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन सभी का उपयोग कोरोना संक्रमण से जंग में शहरों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों को सैनिटाइज करने में होगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी फायर टेंडर्स आज सेनेटाइजेशन के कार्य के साथ प्रतिबद्धता से जुड़ रहे हैं। इनके साथ अत्याधुनिक उपकरणों से युक्त 56 नए फायर टेंडर जुड़ रहे हैं। अधिकारियों को सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव करके वायरस से प्रभावित इलाके को साफ करने में मदद करेंगे। यह अत्याधुनिक उपकरणों से फायर टेंडर किसी भी प्रकार के विषाणु अवरोधक कार्य को करने के लिए या विषाणुओं को समाप्त करने के लिए सेनेटाइजेशन के कार्य में भी तत्काल लगेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना वायरस को पूरी तरह परास्त करने के लिए यहां आमजन की सहभागिता से लॉकडाउन में बचाव की हर कार्रवाई को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश की 350 तहसीलों में से आधी तहसीलें ऐसी थीं जिनमें फायर टेंडर नहीं थे। तीन वर्ष में चरणबद्ध तरीके से इन्हें आगे बढ़ाते हुए हमने बड़ा का कर लिया है। अब तक केवल 130 तहसीलें ऐसी रह गई थीं, जिनमें फायर टेंडर अब तक नहीं थे। अब 56 ऐसी तहसीलों में फायर टेंडर की स्थापना और उनके इक्विपमेंट को वहां स्थापित करने की कार्रवाई को पूरा करने जा रहे हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।