होम आपकी नौकरी पर मंडरा रहा है खतरा, IMF ने वैश्विक मंदी पर दी ये गंभीर चेतावनी
आपकी नौकरी पर मंडरा रहा है खतरा, IMF ने वैश्विक मंदी पर दी ये गंभीर चेतावनी
कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण रोकथाम के लिए दुनियाभर में हो रहे Lockdown की वजह से खतरनाक वैश्विक मंदी आने की संभावना है. मौजूदा मंदी की गंभीरता का अंदाजा सिर्फ इस बात से लगाया जा सकता है कि ये 2008 में आए स्लोडाउन से ज्यादा बदतर होगी. अगर वैश्विक मंदी आई तो हजारों कंपनियों के बंद होने और नौकरी जाने का खतरा बन जाता है. बताते चलें कि चीन में पिछले तीन महीने से चल रहे Lockdown के बाद से ही ज्यादातर फाइनेंस रिसर्च कंपनियां आर्थिक मंदी का अंदेशा जता चुकी हैं.
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने चेताया
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने कहा 'अब हम मंदी में हैं, यह वैश्विक वित्तीय संकट से भी बदतर है.'
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने चेताया
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने कहा 'अब हम मंदी में हैं, यह वैश्विक वित्तीय संकट से भी बदतर है.' जॉर्जीवा ने जोर देकर कहा कि दुनियाभर में कोविड-19 से लड़ाई के बीच जीवन बचाने और आजीविका की रक्षा पर साथ में काम किए जाने की आवश्यकता है.
चीन और अब अमेरिका का Lockdown करेगा प्रभावित
जानकारों का कहना है कि जनवरी से लेकर मार्च तक चीन की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से ठप रही. अब पिछले महीने भर से अमेरिका व यूरोप के ज्यादातर देश कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से बंद हैं. ऐसे में वैश्विक मंदी से बचना मुश्किल है. विश्व बैंक (World Bank) पहले ही चेतावनी दे चुका है कि कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से विकासशील देशों पर बहुत बुरा असर पड़ने वाला है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।