होम शाहजहांपुर जिले में कोरोना का पहला मामला सामने आया

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 4, 2020 12:31 AM

शाहजहांपुर जिले में कोरोना का पहला मामला सामने आया

शाहजहांपुर जिले में कोरोना का पहला मामला सामने आया

 शाहजहांपुर जिले में कोरोना का पहला मामला सामने आया

शाहजहांपुर, । यूपी के शाहजहांपुर जिले में कोरोना का पहला मामला सामने आया है। दिल्ली के निजामुद्दीन से आया थाईलैंड का एक जमाती कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। जबकि उसमें किसी तरह के कोरोना के लक्षण सामने नहीं आने के कारण मेडिकल काॅलेज प्रशासन ने एल-वन क्वारंटाइन सेंटर में रखने का निर्णय लिया है। जबकि उसके साथ के दस अन्य जमाती व एक स्थानीय शख्स की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं।शहर के खलील शर्की मुहल्ला स्थित मस्जिद में 12 मार्च को 11 जमाती धार्मिक प्रचार-प्रसार के लिए आए थे। इनमें नौ थाईलैंड के निवासी थे, जबकि दो तमिलनाडु के रहने वाले हैं। कोरोना संक्रमण बढ़ने व उसके बाद लॉकडाउन के कारण ये लोग पास के ही मरकज में रुक गए थे। लेकिन दिल्ली की तब्लीगी जमात का मामला सामने आने के बाद जब मुख्यमंत्री ने सख्ती की तो गुरुवार को पुलिस मरकज में रुके सभी 11 लोगों को लेकर मेडिकल काॅलेज पहुंची। इनके साथ संपर्क में रहने वाले एक स्थानीय व्यक्ति को भी वहां ले जाया गया। जहां सभी को क्वारंटाइन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। शुक्रवार को केजीएमयू से सभी की सैंपल रिपोर्ट आई, जिसमें थाईलैंड निवासी एक जमाती पॉजीटिव पाया गया। जिसके बाद पूरा जिला प्रशासन सकते में आ गया और प्रशासन ने उधर के पूरे एरिये को सील कर दिया है तथा सख्ती बढ़ा दी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)