होम दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मौलाना साद को नोटिस भेजकर जवाब मांगा!

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 3, 2020 03:42 PM

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मौलाना साद को नोटिस भेजकर जवाब मांगा!

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मौलाना साद को नोटिस भेजकर जवाब मांगा!

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मौलाना साद को नोटिस भेजकर जवाब मांगा!

दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के अमीर मौलाना मोहम्मद साद को क्राइम ब्रांच ने नोटिस भेजकर मरकज से जुड़े 26 सवालों के जवाब मांगें हैं।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, इसी बीच मौलाना के लिए छापे डाले जा रहें हैं। एक दिन पहले ही मौलाना साद ने अपना ऑडियो जारी किया था, जिसमें बताया था कि वह आइसोलेशन में है।

क्राइम ब्रांच की ओर से भेजे गए नोटिस में संगठन का पूरा पता और रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारियां, संगठन से जुड़े कर्मचारियों की पूरी जानकारी , जिसमें घर का पता और मोबाइल नंबर भी शामिल हो, मरकज के मैनेजमेंट से जुड़े लोगों की जानकारी मांगी है।

साथ ही पूछा गया कि ये लोग कब से मरकज से जुड़े हुए हैं। इसके साथ ही मरकज की पिछले 3 साल की आयकर टैक्स की डिटेल, पैन कार्ड नंबर, बैंक अकाउंट की डिटेल और एक साल की बैंक स्टेटमेंट की डिटेल भी चाही गई है।

1 जनवरी 2019 से अब तक मरकज में हुई सभी धार्मिक आयोजन की जानकारी भी पूछी गई है। पूछा गया है कि क्या मरकज के अंदर सीसीटीवी लगा है तो कहां-कहां लगा है।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने मौलाना साद से यह भी पूछा गया है कि धार्मिक आयोजनों में लोगों की भीड़ जुटने से पहले क्या कोई इजाजत कभी पुलिस से या प्रशासन से मांगी गई है।

कभी मिली तो उसकी जानकारी और दस्तावेज मुहैया कराएं। 12 मार्च के बाद मरकज में आए सभी लोगों की पूरी जानकरी दें, जिसमे विदेशी और भारतीय शामिल हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)