होम इंसेफ्लाइटिस की तरह निपटेंगे घातक कोरोना वायरस से : योगी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 3, 2020 03:40 PM

इंसेफ्लाइटिस की तरह निपटेंगे घातक कोरोना वायरस से : योगी

इंसेफ्लाइटिस की तरह निपटेंगे घातक कोरोना वायरस से : योगी

इंसेफ्लाइटिस की तरह निपटेंगे घातक कोरोना वायरस से : योगी

लाकडाउन के दौरान मेडिकल स्टाफ और पुलिस के खिलाफ हमला करने वालों से सख्ती से पेश आने की चेतावनी देते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि इंसेफ्लाइटिस की तरह घातक कोरोना वायरस का भी मजबूत इच्छाशक्ति से खात्मा किया जायेगा।

समाज कल्याण विभाग के लाभार्थियों को पेंशन दिये जाने के अवसर पर श्री योगी ने कहा " हमें गाजियाबाद और कुछ अन्य क्षेत्रों से मेडिकल स्टाफ और पुलिसकर्मियों पर हमला करने की घटनाओं की सूचनाये मिली हैं। ऐसी घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इन लोगों को कानून का पालन करने का पाठ जरूर पढ़ाना चाहिये। "

गाजियाबाद में नर्सो के साथ अशोभनीय टिप्पणी करने वाले जमात के लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा सरकार (रासुका) के तहत मामला दर्ज किया जायेगा।

कोरोना वायरस के खिलाफ लोगों को एकजुटता के साथ लड़ने की अपील करते हुये श्री योगी ने कहा " राज्य के लोगों ने जिस तरह इंसेफ्लाइटिस का खात्मा किया है,ठीक उसी तरह लोगों को कोरोना के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी। "

उन्होने 87 लाख 71 हजार 781 लाभार्थियों के खाते में पेंशन के रूप में 871.48 करोड़ रूपये ट्रांसफर किये। इनमें 49,87,054 बुजुर्गो के बैंक खाते में 498.71 करोड़ रूपये की रकम भेजी गयी जबकि 26 लाख छह हजार 213 बेसहारा महिलाओं के खाते में 260.63 करोड़, 10 लाख 67 हजार 786 दिव्यांगो के खातों में 106.78 करोड़ और 10,728 कुष्ठ रोगियों के बैंक अकाउंट में 5.38 करोड़ रूपये की रकम शामिल है।अपने सरकारी आवास में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में श्री योगी ने कुछ लाभार्थियों से बात भी की और उनसे सरकारी योजनाओं के बारे में प्रतिक्रिया जानी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)