होम सांस लेने से विषाणु के फैलने के डर से अमेरिकियों को मास्क पहनने की सलाह दी गई

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 4, 2020 12:49 PM

सांस लेने से विषाणु के फैलने के डर से अमेरिकियों को मास्क पहनने की सलाह दी गई

सांस लेने से विषाणु के फैलने के डर से अमेरिकियों को मास्क पहनने की सलाह दी गई

सांस लेने से विषाणु के फैलने के डर से अमेरिकियों को मास्क पहनने की सलाह दी गई

अमेरिकी सरकार ने लोगों को बाहर जाने पर मास्क पहनने की सलाह देते हुए उस शोध का हवाला दिया कि कोरोना वायरस (Corona virus) महज सांस लेने से भी फैल सकता है. यह सलाह ऐसे
समय में दी गई है जब अमेरिका (America) में एक दिन में ही संक्रमण से करीब 1,500 लोगों की मौत हो गई और नए मामले आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है.

वहीं इस संक्रामक रोग के पिछले साल फैलने से लेकर अब तक करीब 11 लाख लोग बीमार पड़ चुके हैं और करीब 60,000 लोगों की मौत हो चुकी है. यूरोप में इटली और स्पेन में सबसे अधिक मौतें हुई हैं. हालांकि अब अमेरिका में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने सादे कपड़े से बने मास्क या स्कार्फ से चेहरे को ढकने का सुझाव दिया है. अमेरिका में इस बीमारी से सबसे ज्‍यादा प्रभावित है न्यूयॉर्क वहीं अमेरिका के एक शीर्ष वैज्ञानिक ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस सामान्य रूप से सांस लेने से भी फैल सकता है. उन्होंने हर किसी को मास्क पहनने की सलाह दी है. अनुभवी अमेरिकी विशेषज्ञ एंथनी फॉसी ने कहा है कि 'मास्क पर दिशा निर्देश बदले जाएंगे, क्योंकि हाल ही में सामने आया है कि यह विषाणु तब भी फैल सकता है जब लोग महज बात कर रहे होते हैं.' अमेरिका में इस बीमारी से सबसे प्रभावित न्यूयॉर्क में अधिकारियों ने लोगों को कुछ दिनों पहले मास्क पहनने की सलाह देनी शुरू की थी और लोग इस सलाह को मान रहे हैं. अमेरिका में तकरीबन 2,77,000 लोग इस बीमारी से संक्रमित पाए गए हैं.

यूरोप में मृतकों की संख्या शुक्रवार को 40,000 पर पहुंच गई
वहीं यूरोप में मृतकों की संख्या 40,000 पर पहुंच गई. स्पेन में पिछले 24 घंटे में 900 से अधिक लोग मारे गए. इस विषाणु के कारण सबसे बुरा दौर देखने वाले इटली में 766 और लोगों की मौत हुई लेकिन संक्रमण के मामले महज चार प्रतिशत ही बढ़े जो अभी तक सबसे कम हैं. इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने सीरिया, लीबिया और यमन जैसे देशों का जिक्र करते हुए कहा, 'सबसे खराब स्थिति आनी अभी बाकी है. कोविड-19 तूफान अब संघर्षरत क्षेत्रों में आ रहा है.'

कोरोना वायरस के कारण विश्व अर्थव्यवस्था चरमरा गई है. अमेरिका में लाखों लोग बेरोजगारी लाभों पर हस्ताक्षर कर रहे हैं. वित्तीय रेटिंग एजेंसी फिच ने अनुमान जताया कि अमेरिका और यूरोजोन की अर्थव्यवस्थाओं पर इस तिमाही में 30 प्रतिशत तक असर पड़ेगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)