होम सऊदी अरब में 21 की मौत, मक्का-मदीना में लगा 24 घंटे का कर्फ्यू

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 3, 2020 03:03 PM

सऊदी अरब में 21 की मौत, मक्का-मदीना में लगा 24 घंटे का कर्फ्यू

सऊदी अरब में 21 की मौत, मक्का-मदीना में लगा 24 घंटे का कर्फ्यू

सऊदी अरब में 21 की मौत, मक्का-मदीना में लगा 24 घंटे का कर्फ्यू

आंतरिक मंत्रालय के अधिकारी ने कहा, "कर्फ्यू दो शहरों के सभी हिस्सों में प्रभावी होगा, जिसमें प्रवेश और उनसे बाहर निकलने पर प्रतिबंध जारी रहेगा."

रियादः सऊदी अरब (Saudi Arabia) ने मक्का (Mecca) और मदीना (Medina) में 24 घंटे का कर्फ्यू लगा दिया है . यह कदम घातक कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रसार को रोकने के लिए एहतियात के रूप में उठाया गया. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने गुरुवार को आंतरिक मंत्रालय के अधिकारी का हवाला देते हुए कहा, "कर्फ्यू दो शहरों के सभी हिस्सों में प्रभावी होगा, जिसमें प्रवेश और उनसे बाहर निकलने पर प्रतिबंध जारी रहेगा."

प्रवेश और निकास के प्रतिबंध में सरकारी और निजी क्षेत्रों के कर्मचारी शामिल नहीं हैं, जिनके कार्यों को प्रतिबंध अवधि के दौरान निरंतर प्रदर्शन की आवश्यकता होती है.

दोनों शहरों के निवासियों को केवल आवश्यक जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने घरों के बाहर निकलने की अनुमति दी गयी है जैसे कि दवा संबन्धित और खाना संबन्धित समान, जिसकी समय सीमा है हर दिन सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गुरुवार तक इस महामारी से संक्रमितों की संख्या 1,885 हो गई है और 21 लोगों की मौत हुई.

कोविड-19 : वैश्विक आंकड़ा 10 लाख के पार
कोविड-19 संक्रमण का कुल वैश्विक आंकड़ा 10 लाख (1 मिलियन ) के पार पहुंच गया है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने इस बात की जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के हवाले से कहा दुनियाभर में अभी तक कुल 10,15,403 लोग महामारी से संक्रमित पाए गए हैं, जबकि इसके चलते 53,030 लोगों की मौत हुई है। वहीं, आकंड़ों से प्राप्त जानकारी के हिसाब से कोविड-19 से संक्रमित कुल 2,10,579 लोग उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हो पाए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)