होम बुक कर सकते हैं 14 अप्रैल के बाद की घरेलू फ्लाइट टिकट: हरदीप सिंह पुरी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 3, 2020 02:56 PM

बुक कर सकते हैं 14 अप्रैल के बाद की घरेलू फ्लाइट टिकट: हरदीप सिंह पुरी

बुक कर सकते हैं 14 अप्रैल के बाद की घरेलू फ्लाइट टिकट: हरदीप सिंह पुरी

बुक कर सकते हैं 14 अप्रैल के बाद की घरेलू फ्लाइट टिकट: हरदीप सिंह पुरी

नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि एयरलाइंस 14 अप्रैल के बाद की घरेलू बुकिंग ले सकती हैं, जब तक की कोई ऐसी खबर नहीं आती है की लॉकडाउन और ज्यादा बढ़ा दिया गया है। पुरी ने कहा कि विदेश में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान 14 अप्रैल के बाद चालू हो जाएगी। भारत में लॉकडाउन खत्म होने के बाद स्थिति के आधार पर अंतरराष्ट्रीय उड़ाने बहाल करने पर विचार होगा। यह इस पर भी निर्भर करेगा कि उड़ानें किस देश से आ रही है।

स्थिति के हिसाब से उड़ानों को बहाल करने पर विचार
उन्होंने कहा कि, ''भारतीयों को लाने वाली किसी भी आगामी उड़ानों को लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार करना होगा।'' पुरी ने कहा ,''15 अप्रैल तक लॉकडाउन है और हम स्थिति के हिसाब से उड़ानों को बहाल करने पर विचार कर सकते हैं। यह इस पर निर्भर करेगा कि वे कहां से आ रही हैं।''

देश में 14 अप्रैल तक रद्द हैं उड़ानें
देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है, इसलिए इस अवधि में सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानें स्थगित हैं। हालांकि, इस अवधि में मालवाहक विमान, चिकित्सा सेवा में जुटी उड़ानें, अपतटीय हेलिकॉप्टर परिचालन और विमानन नियामक डीजीसीए द्वारा अनुमति प्राप्त उड़ानें संचालित हो सकती हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)