होम COVID-19- महामारी की वजह से अब कोरोना बीयर ने बंद किया प्रोडक्शन
COVID-19- महामारी की वजह से अब कोरोना बीयर ने बंद किया प्रोडक्शन
कोरोना वायरस का असर दुनियाभर में लोकप्रिय माने जाने वाले एक बीयर ब्रांड पर पड़ा है. मैक्सिको में कोरोना बीयर के प्लांट को बंद कर दिया गया है. COVID-19 महामारी की वजह से लगी हेल्थ इमरजेंसी के चलते उत्पादन को रोका गया है. कोरोना बीयर की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह उपाय कोरोनो वायरस महामारी के प्रसार को धीमा करने के लिए किए गए है. 30 अप्रैल तक सभी गैर-जरूरी गतिविधियों को स्थगित करने के मैक्सिकन सरकार के आदेश के बाद कंपनी ने भी अपने प्रोडक्शन को बंद कर दिया है.
आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ ही सोशल मीडिया पर कोरोना के नाम से कई मीम और वीडियो की बाढ़ आ गई. साथ ही, कोरोना बीयर वायरस और बीयर कोरोना वायरस नाम से ऑनलाइन सर्च बढ़ जाने के कारण इसकी चपेट में मेक्सिको का बीयर ब्रांड कोरोना आ गया है. महामारी की वजह से कोरोना बीयर को उठाना पड़ा भारी नुकसान- कोरोना बीयर बनाने वाली कंपनी कॉन्सटेलेशन ब्रांड्स इंक के शेयर में भी भारी गिरावट आई. हालांकि, कंपनी की ओर से कई बार ये बात समझाने की कोशिश की गई. मार्केट पर नजर रखने वाली एक कंपनी के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका के वयस्कों में कोरोना बीयर खरीदने का रुझान घटकर दो साल के निचले स्तर पर आ गया है.
क्या होता है कोरोना का मतलब- कंपनी का कहना है कि कोरोना नाम सूरज के आभा मंडल से जुड़ा है. इसका वायरस से कोई लेना-देना नहीं है. एक रैंकिंग के मुताबिक कोरोना बीयर अमेरिका में तीसरा सर्वाधिक लोकप्रिय बीयर ब्रांड है. अमेरिका में बिकने वाले बीयर ब्रांड में गिनीज पहले और हेनेकेन दूसरे नंबर पर है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।