होम जमीयत उलेमा ए हिंद ने जुमे पर घरों में ही नमाज पढ़ने को कहा
जमीयत उलेमा ए हिंद ने जुमे पर घरों में ही नमाज पढ़ने को कहा
कोरोना वायरस की वजह इस वक्त पूरे देश में लॉकडाउन है और हर जगह सन्नाटा पसरा हुआ है। सरकार के साथ ही विभिन्न संगठन भी लोगों को उनके घरों में ही रहने की अपील कर रहे हैं। इस दिशा में लोगों को जागरूक करने के लिए मुस्लिम धर्म गुरु भी सामने आ रहे हैं। चूंकि शुक्रवार को मुस्लिम वर्ग एक साथ मिलकर मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा करते हैं, ऐसे में लॉकडाउन का उल्लंघन न हो, इसके लिए जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष ने सभी मुस्लिमों से जुमे पर घर में ही नमाज अदा करने की अपील की है।
जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी ने एक बयान जारी कर मुसलमानों से अपील की है कि सभी मुसलमान पिछली बार की तरह ही इस शुक्रवार को भी अपने घरों में ही नमाज पढ़ें।
इसके साथ ही उन्होंने सभी नागरिकों से यह अपील भी की है कि स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार के निदेशों का पूरी तरह पालन करें, ताकि कोरोना को हराया जा सके।
कोरोना वायरस का पूरे देश में प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2301 हो गई है। इनमें से 2088 सक्रिय मामले हैं। वहीं 156 लोग इस वायरस से ठीक हो चुके हैं। अब तक इस वायरस से 56 लोगों की मौत हो चुकी है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।