होम पी के उप मुख्यमंत्री ने विधायक निधि से दिए डेढ़ करोड़ रुपये,

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 3, 2020 03:00 PM

पी के उप मुख्यमंत्री ने विधायक निधि से दिए डेढ़ करोड़ रुपये,

पी के उप मुख्यमंत्री ने विधायक निधि से दिए डेढ़ करोड़ रुपये,

पी के उप मुख्यमंत्री ने विधायक निधि से दिए डेढ़ करोड़ रुपये,

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए अपनी विधायक निधि से लखनऊ, आगरा व रायबरेली के लिए धनराशि जारी करने की मंजूरी दी है।

उन्होंने अपने एक माह का वेतन भत्तों सहित कोरोना पीडितों के उपचार व संक्रमण से बचाव के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की भी घोषणा की है। शर्मा ने लखनऊ सहित अपने प्रभार वाले दो जिलों (आगरा व रायबरेली) के लिए धनराशि जारी करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ को पत्र भेज दिया है।

उप मुख्यमंत्री ने राजधानी लखनऊ के लिए एक करोड़ रुपये व रायबरेली और आगरा के लिए 25-25 लाख रुपये जारी करने की स्वीकृति दी है। इस धनराशि का इस्तेमाल कोरोना वायरस से आम लोगों के बचाव के लिए आवश्यक उपकरण अथवा अन्य सामान खरीदने के लिए किया जाएगा।

एक बयान में डॉ. शर्मा ने कहा कि आम जनमानस को कोरोना के संक्रमण से बचाना सरकार की पहली प्राथमिकता है, उसी कड़ी में इस धनराशि के लिए संस्तुति दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है और प्रदेश में हर प्रकार की पुख्ता व्यवस्थाएं की गईं हैं।

उन्होंने कहा कि लोग परेशान नहीं हों इसलिए उन्हें घर में सामान की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। प्रदेश सरकार ने घर पर आपूर्ति के तंत्र को काफी अच्छे से लागू कर दिया है और आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)