होम दुकानों में खुला आटा, चीनी, चावल मौजूद ब्रांडेड सामान नदारद

समाचारखेल Alert Star Digital Team Apr 3, 2020 02:45 PM

दुकानों में खुला आटा, चीनी, चावल मौजूद ब्रांडेड सामान नदारद

दुकानों में खुला आटा, चीनी, चावल मौजूद ब्रांडेड सामान नदारद

दुकानों में खुला आटा, चीनी, चावल मौजूद ब्रांडेड सामान नदारद

 लॉकडाउन के बाद दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में दूध, सब्जी और राशन की कई दुकानें धीरे-धीरे खाली होने लगी थी। हालांकि अब दुकानों में फल, सब्जियां, दूध, अनाज, दालें आदि की सप्लाई बहाल होने लगी है। लेकिन अभी भी ग्राहकों को मन माफिक ब्रांड की वस्तुएं नहीं मिल रही हैं। अधिकांश स्थानों पर खुला आटा, चीनी, चावल ही मौजूद है। शाहदरा निवासी देविका शर्मा ने कहा, "पहले लगभग हर गली में सब्जी बेचने के लिए फुटकर सब्जी विक्रेता रेहड़ी लेकर आते थे। लेकिन लॉकडाउन के बाद से यहां सब्जी बेचने वाला कोई नहीं आया। हालांकि इस दौरान दूध की सप्लाई नियमित बनी रही।"

चांदनी चौक स्थित मोर सराय रोड पर दूध का कारोबार करने वाले सुभाष चंद्र ने कहा, "लॉकडाउन के बाद शुरुआती दिनों में कई दूध सप्लायर यहां नहीं पहुंच सके। इसके कारण सप्लाई में बाधा पड़ी है। हालांकि अब दूध की सप्लाई सामान्य है। शरुआती दिनों में लोगों को दूध की सप्लाई ठप होने का आशंका थी और उन्होंने आवश्यकता से अधिक दूध खरीदा। जिसके कारण भी दूध की आपूर्ति में दिक्कतें हुईं, लेकिन अब हालात लगभग सामान्य है।"

गुरुवार को समाप्त हुए नवरात्र के लिए भी अधिकांश वस्तुएं परचून की दुकानों पर उपलब्ध नहीं थीं। मसलन इलाके में खुली इक्का-दुक्का परचून की दुकानों पर नवरात्र की पूजा में इस्तेमाल होने वाला नारियल मुहैया नहीं हो सका।

इसी तरह कुट्टू का आटा भी किल्लत वाली वस्तुओं में शामिल रहा। कई दुकानों पर ब्रांडेड पैक्ड चीनी, आटा, चावल और रिफाइंड तेल भी उपलब्ध नहीं है।

यहां दुकान चलाने वाले कृष्णा ने कहा, "दरअसल ब्रांडेड सामान की सप्लाई पीछे से ही काफी हल्की हो गई है। इसके अलावा माल ढुलाई के लिए वाहन भी आसानी से नहीं मिल रहे हैं। होलसेल की जिन दुकानों से हम सामान लाते थे, वे दुकानें भी किसी दिन खुलती हैं और किसी दिन बंद रहती हैं। ऐसे में पीछे से पूरा माल नहीं आ सका है।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)