होम इन लोगों के लिए लिए मुफ्त काॅल और डेटा चाहती हैं प्रियंका गांधी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 29, 2020 10:54 PM

इन लोगों के लिए लिए मुफ्त काॅल और डेटा चाहती हैं प्रियंका गांधी

इन लोगों के लिए लिए मुफ्त काॅल और डेटा चाहती हैं प्रियंका गांधी

इन लोगों के लिए लिए मुफ्त काॅल और डेटा चाहती हैं प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने वोडाफोन, एयरटेल, जियो और बीएसएनएल जैसी दूरसंचार कंपनियों से आग्रह किया है कि कोरोनावायरस महामारी के बीच परेशान प्रवासी श्रमिकों के लिए मानवता के आधार पर फोन काल और इंटरनेट डेटा फ्री कर दें।

प्रियंका ने कहा है कि कोरोनावयरस संक्रमण को रोकने के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू होने के बाद से अधिकांश प्रवासी श्रमिक तनाव में और डरे हुए हैं।प्रियंका गांधी ने दूरसंचार कंपनियों को लिखे अपने पत्र में कहा है, "संकट के समय में अपने देशवासियों की मदद करना हमारा धर्म है। घर लौट रहे तमाम लोगों के पास पैसे नहीं हैं। वे अपने परिवार से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।"

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने कहा है, "मैं आप सभी से आग्रह करती हूं कि जरूरत वाले इलाकों में आप सभी एक महीने के लिए काल सुविधा फ्री कर दें, ताकि वे अपने परिवारों से संपर्क कर सकें।"प्रियंका ने कांग्रेस नेताओं से भी आग्रह किया कि वे परेशान लोगों की मदद करें।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)