होम कंगना ने सरकार के फैसले को सराहा, पीएम मोदी की तारीफ
कंगना ने सरकार के फैसले को सराहा, पीएम मोदी की तारीफ
कोरोना वायरस की वजह से देश में लागू हुए लॉकडाउन के बाद कई लोग अपने अपने घर को रवाना हो गए. इनमें फिल्मीं सितारे भी शामिल हैं जो विदेश में थे. वहीं कंगना रनौत भी इस वक्त अपने होमटाउन मनाली में समय बिता रही हैं. हाल ही में कंगना ने खास बातचीत में कोरोना वायरस लॉकडाउन पर अपनी राय रखी. जहां एक ओर उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के इस फैसले की प्रशंसा की वहीं इस स्थिति में क्वारनटीन वीडियोज बना रहे बॉलीवुड सेलेब्स को फटकार भी लगाई.कंगना ने इंटरव्यू में 21 दिन के लॉकडाउन पीरियड पर कहा- 'लोग जो ये सोच रहे हैं कि एक दिन चला गया दो दिन चला गया ये वैसा नहीं है. हममें से बहुत सारे लोग सरकार पर निर्भर है. सरकार हमारे लिए बहुत कुछ कर रही है, हमारे पास बहुत अच्छी लीडरशिप है. हम एक बहुत बुद्धिमान नेता द्वारा गाइड किए जा रहे हैं ,लेकिन आपको जागरुक होना होगा. ये एक व्यक्तिगत लड़ाई है. हमें एक साथ इसके खिलाफ सोचना होगा. अभी हमें सिर्फ अपने लिए ही नहीं बल्कि अपने पड़ोसी के लिए अपने सोसाइटी के लिए देश के लिए जिम्मेदार होना होगा. यह देश हमारा भविष्य है और हमें अपने आस-पास की भी जिम्मेदारी लेनी होगी'.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।