होम सभी भाजपा सांसद और विधायक केंद्रीय राहत कोष में देंगे एक महीने की तनख्वाह: जेपी नड्डा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 28, 2020 10:44 PM

सभी भाजपा सांसद और विधायक केंद्रीय राहत कोष में देंगे एक महीने की तनख्वाह: जेपी नड्डा

सभी भाजपा सांसद और विधायक केंद्रीय राहत कोष में देंगे एक महीने की तनख्वाह: जेपी नड्डा

सभी भाजपा सांसद और विधायक केंद्रीय राहत कोष में देंगे एक महीने की तनख्वाह: जेपी नड्डा

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को घोषणा की कि कोरोना वायरस की रोकथाम से जुडे सरकार के कार्यो में मदद के लिए पार्टी के सभी सांसद और विधायक अपने एक माह का वेतन एवं भत्ते केंद्रीय राहत कोष में देंगे। नड्डा ने अपने ट्वीट में कहा, कोविड-19 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के सभी सांसद और विधायक अपने एक माह का मानदेय/ वेतन केंद्रीय राहत कोष में दान करेंगे। उन्होंने कहा कि इसका उपयोग वायरस की रोकथाम और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों में किया जायेगा।
इससे पहले, भाजपा अध्यक्ष ने शुक्रवार को उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मुम्बई, दिल्ली के करीब 40 हजार कार्यकर्ताओं से आडियो/वीडियो संवाद में कहा था कि विषम परिस्थितियों में जो भी लोग पैदल ही अपने घरों के लिए निकल पड़े हैं, उन्हें सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य तक पहुंचाने हेतु पार्टी कार्यकर्ता स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं। पार्टी कार्यकर्ता उनकी सुरक्षा और भोजन का भी उचित प्रबंध करें ।गौरतलब है कि भाजपा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पांच करोड़ जरूरमंद लोगों को भोजन सुलभ कराने को कहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)