होम गुजरात से लौटे मजदूरों ने पेश की मिसाल, गांव में घुसने से पहले चेकअप कराने पहुंचे अस्पताल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 28, 2020 10:41 PM

गुजरात से लौटे मजदूरों ने पेश की मिसाल, गांव में घुसने से पहले चेकअप कराने पहुंचे अस्पताल

गुजरात से लौटे मजदूरों ने पेश की मिसाल, गांव में घुसने से पहले चेकअप कराने पहुंचे अस्पताल

गुजरात से लौटे मजदूरों ने पेश की मिसाल, गांव में घुसने से पहले चेकअप कराने पहुंचे अस्पताल

कोरोनावायरस  के चलते देशभर में ऐहतियातन तौर पर लॉकडाउन किया गया है. लॉकडाउन (lockdown) के चलते फैक्ट्रियां बंद होने से जहां एक तरफ बड़े शहरों से मजदूरों के पलायन में इजाफा हो रहा है. वहीं उत्तर प्रदेश के बांदा में गुजरात से लौटे 32 मजदूरों के एक दल ने कोरोना से लड़ाई के बीच मानवता की अद्भुत मिसाल पेश की.दरअसल एक निजी बस में सवार मजदूरों ने जिले में दाखिल होते ही अपने-अपने गांवों में जाने की बजाय सीधे मेडिकल कॉलेज पहुंचकर मेडिकल चेकअप कराया. मजदूरों का कहना था कि वह नहीं चाहते कि जाने अनजाने उनके द्वारा कोई बीमारी या वायरस उनके गांव पहुंचे इसलिए सभी ने पहले मेडिकल चेकअप कराया और अब अपने घरों को रवाना हो रहे हैं.कामगारों ने बताया कि वह सभी बांदा जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं और गुजरात के राजकोट की एक निजी फैक्ट्री में काम करते थे. जोकि फिलहाल लॉकडाउन के चलते बंद हो गई है. मालूम हो कि देशभर में कोरोनावायरस के कहर के चलते 950 से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं. वहीं 21 लोग अब तक इस वायरस के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं.ऐहतियातन तौर पर लोगों को घर पर ही रहने की सलाह दी जा रही है. जरूरी सुविधाओं और खाने-पीने की दुकानों को छोड़कर सभी तरह की चीजों पर रोक लगा दी गई है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)