होम लॉकडाउन के बाद आनंद विहार बस स्‍टैंड पर जमी भीड़

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 28, 2020 10:37 PM

लॉकडाउन के बाद आनंद विहार बस स्‍टैंड पर जमी भीड़

लॉकडाउन के बाद आनंद विहार बस स्‍टैंड पर जमी भीड़

लॉकडाउन के बाद आनंद विहार बस स्‍टैंड पर जमी भीड़

कोरोना वायरस (CoronaVirus) के कारण देशव्यापी लॉकडाउन को तोड़ते हुए शनिवार को आनंद विहार बस अड्डे पर जनसैलाब उमड़ पड़ा है। बस अड्डे से जिधर नजर जा रही उधर लोगों का सिर्फ हूजूम ही नजर आ रहा। लॉकडाउन की सारी व्यवस्थाएं यहां पूरी तरह से चरमरा गई हैं। लॉकडाउन के बाद चारों ओर हुए सन्नाटे को लोगों की भीड़ ने कोलाहल में तब्दील कर दिया है। हर कोई भाग रहा है। जिधर से अमुक इलाके में जाने वाली बस जाने की सूचना आ रही उधर ही लोग भाग रहे। हालांकि यहां थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई तो कई किलोमीटर लंबी लाइन लग गई।लॉकडाउन की धज्जियां सिर्फ आनंद विहार पर ही नहीं उड़ रही थी। बल्कि आनंद विहार आने वाले सभी रास्ते पर लोगों की लंबी कतारें नजर आ रही थीं। चाहे एनएच-नौ लॉकडाउन के बीच कोरोना वायस से लड़े जा रहे जंग के बीच इस तरह की भचावह तस्वीर अंदर से हिला दे रही कि ऐसे कोरोना कैसे काबू होगा और यह भीड़ जहां जाएगी वहां कोरोना वायरस के संक्रमण की क्या स्थिति होगी।हो, रोड नंबर 57, कोंडली नहर रोड सहित अन्य मार्गों पर लोग बैग टांगे, बोरे को सिर पर उठाए और बच्चों और महिलाओं के साथ लिए लगातार चले जा रहे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)