होम सोनिया ने कांग्रेस शासित राज्यों में कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए कार्यबल बनाया

समाचारखेल Alert Star Digital Team Mar 28, 2020 07:53 PM

सोनिया ने कांग्रेस शासित राज्यों में कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए कार्यबल बनाया

सोनिया ने कांग्रेस शासित राज्यों में कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए कार्यबल बनाया

सोनिया ने कांग्रेस शासित राज्यों में कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए कार्यबल बनाया

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी शासित राज्यों में कोरोना वायरस के संकट से निपटने के प्रयासों को तेज करने के लिए शनिवार को एक कार्यबल का गठन किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक यह कार्यबल कांग्रेस शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस संकट के खिलाफ समन्वय के साथ काम करेगा ताकि गरीबों और मजदूरों की मुश्किलों को दूर किया जा सके।इस कार्यबल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम एवं जयराम रमेश, छत्तीसगढ़ सरकार के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली शामिल हैं। कांग्रेस शासित राज्यों के लिए बनी घोषणापत्र क्रियान्वयन समितियों के प्रमुख भी इस कार्यबल में सदस्य हैं। वेणुगोपाल ने कहा कि कार्यसमिति के सदस्य तत्काल काम में जुट जाएंगे। गौरतलब है कि पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी में कांग्रेस की सरकारें हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)