होम केजरीवाल बोले- कोरोना के डर से पलायन न करें, दिल्ली सरकार की तैयारी पूरी

Alert Star Digital Team Mar 28, 2020 07:39 PM

केजरीवाल बोले- कोरोना के डर से पलायन न करें, दिल्ली सरकार की तैयारी पूरी

केजरीवाल बोले- कोरोना के डर से पलायन न करें, दिल्ली सरकार की तैयारी पूरी

केजरीवाल बोले- कोरोना के डर से पलायन न करें, दिल्ली सरकार की तैयारी पूरी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कोरोना वायरस से संबंधित दिल्ली की जानकारी दी. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 4 लाख लोगों को भोजन कराने की व्यवस्था की गई है. हमने बेघर और जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन प्रदान करने के लिए 825 से अधिक केंद्र स्थापित किए हैं.

हमने आज से कम से कम 4 लाख लोगों को खिलाने की क्षमता का निर्माण किया है. हम 500 से अधिक स्कूलों और 238 रैन बसेरों में भोजन वितरित कर रहे हैं.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं उन लोगों से अनुरोध करता हूं जो पलायन कर रहे हैं और अपने घर वापस जा रहे हैं, कृपया दिल्ली न छोड़ें. मैं तुम्हारे लिए सारी व्यवस्था कर दूंगा. हम आपको भोजन और आश्रय प्रदान करेंगे, कृपया दिल्ली न छोड़ें.

केजरीवाल ने कहा कि अगर हम लॉकडाउन का पालन नहीं करते हैं तो यह बीमारी पूरे भारत में फैल जाएगी और गाँव भी इससे प्रभावित होंगे. उन्होंने कहा कि मैं गुरद्वारों, इस्कॉन मंदिर और बाकी सामाजिक संगठनों का शुक्रिया अदा करता ह जो भूखे लोगों को खाना खिला रहे हैं.

सीएम केजरीवाल ने कहा कि लोगों को खाने की कोई दिक्कत न हो इसके लिए हमने 1000 दुकानों में राशन वितरण का काम शुरू कर दिया है. प्रत्येक व्यक्ति को 7.5 किलो राशन मिलेगा, जिसमें गेहूं और चावल दोनों शामिल होंगे. हम दिल्ली के 72 लाख लोगों को मुफ्त में राशन मुहैया कराएंगे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)