भाजपा सांसद अरुण सागर ने अपना एक माह का वेतन प्रधानमंत्री कोष में देने का लिया निर्णय
भाजपा सांसद अरुण सागर ने अपना एक माह का वेतन प्रधानमंत्री कोष में देने का लिया निर्णय
शाहजहांपुर ( आकाश सक्सेना) यूपी की शाहजहांपुर लोकसभा से भाजपा सांसद अरुण कुमार सागर ने COVID-19 महामारी को देखते हुए अपना एक माह का वेतन ₹1,00,000 (एक लाख) प्रधानमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया हैं जिसका एक पत्र भी जारी कर दिया है। सरकार ने वैश्विक महामारी से बचने के लिए जनता से मॉस्क लगाने, सेनेटाइजर इस्तेमाल करने की अपील की है।जो कि गरीब जनता के बजट में नहीं है कि वह बार-बार मॉस्क अथवा सेनेटाइजर खरीद सके क्योंकि मॉस्क का एक बार इस्तेमाल ही सुरक्षित है तथा सेनेटाइजर काफी मंहगा है। गरीबों की इस पीड़ा व उनके जीवन की सुरक्षा को देखते हुए भाजपा संसद अरुण कुमार सागर ने दिनांक 24-03-2020 को जिलाधिकारी शाहजहांपुर को कोरोना वायरस(COVID-19) से जनता को बचाने के हेतु 20,00,000/ ₹ (बीस लाख रुपए) अपनी सांसद निधि से जारी करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए थे।
जिसके द्वारा कोरोना वायरस से बचाव हेतु मास्क, सेनेटाइजर तथा लाॅकडाउन के दौरान जरूरतमंद तथा गरीब श्रेणी के लोगों को भोजन की आपूर्ति कराना सुनिश्चित किया जाएगा।
.
Tags :
Alert Star Digital Team
एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -