होम लॉकडाउन के दौरान काम करने वाले कर्मचारियों को SBI देगा अतिरिक्त वेतन
लॉकडाउन के दौरान काम करने वाले कर्मचारियों को SBI देगा अतिरिक्त वेतन
कोरोना के खतरे के बीच SBI की शाखाओं में काम कर रहे कर्मचारियों को बैंक ने अतिरिक्त वेतन देने का ऐलान किया है। बैंक द्वारा भेजे गए सर्कुलर के मुताबिक लॉक़डाउन की अवधि के दौरान काम करने वाले हर कर्मचारी को 6 दिन काम पर एक दिन का अतिरिक्त वेतन दिया जाएगा। बैंक के मुताबिक ये फैसला 21 मार्च से लागू किया गया है और 14 अप्रैल या फिर लॉकडाउन के खत्म होने तक जारी रहेगा।
बैंक ने सर्कुलर में कहा कि इन चुनौती भरे माहौल में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को अतिरिक्त वेतन देना बनता है। बैंक इन कर्मचारियों की सेहत की चिंता करता है और उनके साथ खड़ा है। इस फैसले में बैंक के सभी कर्मचारी शामिल हैं जो भले ही शाखाओं में काम कर रहे हैं या किसी और विभाग में काम रहे हों।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।