जब भाजपा विधायक बने सैनिटाइजर छिड़काव कर्मी,स्वयं किया छड़काव
जब भाजपा विधायक बने सैनिटाइजर छिड़काव कर्मी,स्वयं किया छड़काव
शाहजहांपुर (आकाश सक्सेना) वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ने के लिए यूपी में शाहजहांपुर की तिलहर विधानसभा के भाजपा से चर्चित विधायक रोशन लाल वर्मा ने अपने गृह नगर क़स्बा निगोही में सैनिटाइजर का स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से खुद ही अपने हाथों छिड़काव किया। जिससे कि इस महामारी को बड़े स्तर पर फैलने से रोका जा सके ।उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि ऐसे जन हितेशी प्रयासों से इस महामारी को रोकने में सहायता मिलेगी ।
कोरोना वाइरस के बड़ते प्रभाव के कारण सम्पूर्ण विश्व में मानव जाति पर संकट की घड़ी आयी हुई है, इससे हमारा राष्ट्र भी अछूता नहीं है । हम सभी अपने मिश्रित प्रयासों से मानवता पर आए इस संकट का सामना करेंगे और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी केर कुशल नेतृत्व और देशवासियों की जागरूकता से हम कोरोना वाइरस को निश्चित रूप से हराएँगे। भाजपा विधायक ने बाहर से आने वाले लोगो को खाना खिलाया और नगद धनराशि देकर भी मदद की।
विधायक रोशनलाल वर्मा ने अपनी विधानसभा के लोगो को कोरोना वायरस से बचाये रखने के लिए मास्क भी बनवाये हैं जिनका वितरण किया जा रहा है। कस्बे के 20 दर्जी मास्क तैयार करने में लगे हैं। इस मौके पर विधायक ने कहा जिस जनता ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है वह उसके लिए हरदम तैयार रहेंगे। कोरोना वायरस से निटपने के हर प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना की चेन तोड़ने के लिए जनसहयोग जरूरी है, आप लोग अपने घरों में रहे बहुत जरूरी काम होने पर ही निकले साथ ही कहीं भी भीड़ न लगाएं।
भाजपा विधायक रोशनलाल वर्मा ने कोरोनासीसीसी वायरस से निपटने के लिए सरकारी कोष में भी अपनी निधि से 25 लाख रुपये दिए हैं।
Tags :
Alert Star Digital Team
एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।