होम इस पीएम ने दिया बड़ा बयान, कहो- 6 महीने का होगा लॉकडाउन, सभी तैयार रहें

Alert Star Digital Team Mar 27, 2020 08:15 PM

इस पीएम ने दिया बड़ा बयान, कहो- 6 महीने का होगा लॉकडाउन, सभी तैयार रहें

इस पीएम ने दिया बड़ा बयान, कहो- 6 महीने का होगा लॉकडाउन, सभी तैयार रहें

इस पीएम ने दिया बड़ा बयान, कहो- 6 महीने का होगा लॉकडाउन, सभी तैयार रहें

 कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है. देश-विदेशों में लगातार मौतें हो रही है. लोगों में कोरोना को लेकर डर बना हुआ है. पूरी दुनिया में कोरोना से अब तक 24 हजार से ज्यादा की मौत हो चुकी है, जबकि कोरोना से 532,263 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं. बात करें भारत की तो यहां कोरोना वायरस के कुल मामलों का आंकड़ा 724 पर पहुंच गया है. जबकि 17 की मौत हो चुकी है. भारत में इन दिनों लॉकडाउन चल रहा है. इसके साथ ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि तैयार रहें लॉकडाउन 6 माह तक चल सकता है.

दरअसल ऑस्ट्रेलिया में लॉकडाउन हो गया है. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि यह लॉकडाउन छह महीने तक खिंच सकता है. जिससे उन्होंने सभी देशवासियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि सभी लोग इसके लिए तैयार रहे. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में अब तक कोरोना वायरस की वजह से 3166 लोग संक्रमित मिले हैं, जबकि 12 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

ऑस्ट्रेलिया ने कोरोना वायरस को रोकने के लिए सोमवार से लॉकडाउन शुरू किया है. वहां की सरकार चाहती है कि उनके देश के लोग सोशल डिस्टेंसिंग पर ज्यादा ध्यान दें. पीएम ने कहा है कि देश के सामने इस समय बहुत बड़ी चुनौती है. प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि सोशल डिस्?टेंसिंग के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं. सबको इसका पालन करना होगा. नहीं तो लोग खुद इसका अंजाम भुगतेंगे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)