होम राज्यसभा सांसद और सपा नेता बेनी प्रसाद वर्मा का निधन
राज्यसभा सांसद और सपा नेता बेनी प्रसाद वर्मा का निधन
: राज्यसभा सांसद और समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता बेनी प्रसाद वर्मा का शुक्रवार देर शाम निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बेनी प्रसाद वर्मा के निधन की खबर से समाजवादी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। वह सपा के संस्थापक सदस्य रहे थे।बेनी प्रसाद वर्मा समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद थे। बेनी प्रसाद वर्मा उत्तर प्रदेश के कुर्मी समाज के सर्वमान्य नेता माने जाते थे। यूपीए 2 सरकार में बेनी प्रसाद वर्मा केन्द्रीय इस्पात मंत्री थे। उनके निधन की खबर से बाराबंकी जनपद में शोक की लहर दौड़ गई है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।