होम उप्र में लाॅकडाउन के आदेश की अनदेखी करने वाले 98705 लोगों का चालान

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Mar 27, 2020 07:37 PM

उप्र में लाॅकडाउन के आदेश की अनदेखी करने वाले 98705 लोगों का चालान

उप्र में लाॅकडाउन के आदेश की अनदेखी करने वाले 98705 लोगों का चालान

उप्र में लाॅकडाउन के आदेश की अनदेखी करने वाले 98705 लोगों का चालान

 उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी लाॅकडाउन के आदेशों की अनदेखी करने वाले 98705 वाहन चालकों का शुक्रवार को चालान किया गया ।

पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस महानिदेशक एच सी अवस्थी द्वारा लॉकडाउन के सिलसिले में दिए गये आदेश के क्रम में लगाये गये 5301 बैरियर एंव नाकाें पर 415100 वाहन चेक किये गये । उन्होंने बताया कि गैरजरुरी वाहन लाने वाले 98705 लोगों का चालान किया।

उन्होंने बताया कि इस अवधि में 8567 वाहनों को सीज किया गया। आदेश की अनदेखी करने के कारण वाहन चालकों से 2,00,19,917 रुपया शमन शुल्क के रुप में वसूला गया। उन्होंने बताया कि आदेशों का उल्लंघन करने वाले 3969 लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत मामले दर्ज किए गये हैं। उन्होंने बताया कि इनके अलावा ई सी एक्ट के तहत 22 मामले दर्ज कराये गये।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव के लिए देश्व्यापाी लॉकडाउन के चलते प्रदेश में घर रहने के आदेशों की अवहेलना करने वालों के आये दिन चालन किए जा रहे हैं और ऐसे लोगों की संख्या बढ़ रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)