होम कोरोना वायरस की रोकथाम में भी मददगार होगी सीएम हेल्पलाइन 1905

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 27, 2020 07:29 PM

कोरोना वायरस की रोकथाम में भी मददगार होगी सीएम हेल्पलाइन 1905

कोरोना वायरस की रोकथाम में भी मददगार होगी सीएम हेल्पलाइन 1905

कोरोना वायरस की रोकथाम में भी मददगार होगी सीएम हेल्पलाइन 1905

देहरादून (Dehradun). मुख्यमंत्री (Chief Minister) के आईटी सलाहकार रविंद्र दत्त ने बताया कि आईटी पार्क स्थित आईटीडीए भवन के चतुर्थ तल पर स्थापित सीएम हेल्पलाइन 1905 को अग्रिम आदेशों तक कोरोना (Corona virus) के रोकथाम के लिए उपयोग में लाए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. उन्होंने बताया कि इस हेल्पलाइन को अतिरिक्त आवश्यक संचार उपकरणों से और अधिक प्रभावी बनाया गया है, यहां पर एक साथ 16 कार्मिक इससे संबंधित समस्याएं सुन सकते हैं, प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का संज्ञान लेकर इसकी जानकारी त्वरित रूप से संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराई जा रही है.

प्राप्त सूचनाओं का संज्ञान लेकर अधिकारियों द्वारा त्वरित समाधान की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जा रही है. श्री रवींद्र ने बताया कि प्राप्त शिकायतों एवं सूचनाओं की नियमित रिपोर्टिंग सीएम ऑफिस को भी उपलब्ध कराई जा रही है. उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि आईटीडीए भवन को नियमित रूप से सैनिटाइज किया जा रहा है, यहां पर कार्यरत कार्मिकों द्वारा पूरी सुरक्षा संबंधी गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है.

कार्मिकों द्वारा नियमित रूप से सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क के उपयोग के साथ ही साथ साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. यहां पर कार्यरत कार्मिकों द्वारा कोरोनावायरस के प्रभाव को कम करने के लिए आवश्यक सेवा की भांति जनहित को ध्यान में रखते हुए पूरा सहयोग दिया जा रहा है. उन्होंने आम जनता से इससे संबंधित समस्याओं के समाधान में सीएम हेल्पलाइन 1905 का उपयोग करने की अपेक्षा भी की है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)