होम कोरोना से लड़ने के लिए G-20 देश देंगे 5 लाख करोड़ डॉलर,
कोरोना से लड़ने के लिए G-20 देश देंगे 5 लाख करोड़ डॉलर,
नई दिल्ली. देश-दुनिया में फैली कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus) के बीच गुरुवार को जी-20 सम्मेलन (G-20 summit) का आयोजन किया गया. वैश्विक नेताओं ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये एक-दूसरे से बात की. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra modi) ने कोरोना वायरस महामारी (Covid 19) पर वैश्विक नेताओं से चर्चा की. पीएम मोदी ने इस दौरान सुझाव दिया कि इस दौर में वैश्वीकरण आर्थिक या वित्तीय क्षेत्र के अलावा इंसानियत पर केंद्रित होना चाहिए.
पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि यह समय विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) में सुधार करने का है. उन्होंने कहा कि हमें डब्ल्यूएचओ को और सशक्त करना होगा. डब्ल्यूएचओ के पास शुरुआत में इस तरह की महामारी से निपटने का जनादेश नहीं था, यही वजह है कि डब्ल्यूएचओ का सशक्तीकरण जरूरी है. कोरोना महामारी की प्रारंभिक चेतावनी की क्षमता या प्रभावी टीकों के विकास में आवश्यक है. पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि हमें वैश्वीकरण के नए लक्ष्य तय करने होंगे.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।